Trending

प्रज्ञानानंदा का सुपरबेट धमाका: तीसरा स्थान हासिल किया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे जबकि स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव ने खिताब जीता। ग्रैंड शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम संयुक्त सातवें स्थान पर रहे।

@GrandChessTour

फेडोसीव ने ब्लिट्ज वर्ग में नौ में से 7.5 अंक हासिल किये और उनका कुल स्कोर 36 में से 26.5 रहा। उन्हें जीत के साथ 40000 डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिले। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव दूसरे और प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे। वाचियेर लाग्रेव को 30000 डॉलर और प्रज्ञानानंदा को 25000 डॉलर मिले।

ग्रैंड शतरंज टूर की तालिका में वाचियेर लाग्रेव शीर्ष पर हैं जबकि प्रज्ञानानंदा दूसरे स्थान पर हैं। अब टूर रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट में जायेगा जहां सात मई से पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। भारत के लिये विश्व चैम्पियन डी गुकेश और प्रज्ञानानंदा खेलेंगे।