Trending

राजस्थान रॉयल्स को झटका: संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने पुष्टि की कि संदीप की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और वे अब आगे नहीं खेल पाएंगे।

© BCCI

संदीप को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। अपनी ही गेंद पर शुभमन गिल का शॉट रोकने की कोशिश में उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

इसके बावजूद उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए अपने स्पेल की बची हुई 8 गेंदें डालीं। राजस्थान ने जारी बयान में कहा, “संदीप ने जिस हिम्मत के साथ चोट के बावजूद गेंदबाजी की, वह काबिले तारीफ है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

टूर्नामेंट में संदीप शर्मा ने अब तक 10 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए और उनका इकॉनमी रेट 9.89 रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया गया था।

राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट अब संदीप के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही है। फ्रेंचाइज़ी ने कहा है कि जल्द ही उनके स्थान पर नए खिलाड़ी का ऐलान किया जाएगा।