Trending

वापसी के बाद भी नहीं चला जादू, डूडू और क्रुज़ेरो का अलग हुआ रास्ता

ब्राज़ील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर डूडू ने अपने पुराने क्लब क्रुज़ेरो से चार महीने के अंदर ही नाता तोड़ लिया है। डूडू ने दिसंबर के अंत में पाल्मेरास से फ्री ट्रांसफर पर वापसी की थी, लेकिन अब क्लब से उनका अनुबंध खत्म हो गया है।

साभार : गूगल

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संक्षिप्त बयान में क्रुज़ेरो ने कहा, क्रुज़ेरो सूचित करता है कि खिलाड़ी के साथ उसके अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। क्लब ने इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया।

डूडू ने लौटने के बाद क्रुज़ेरो के लिए 17 मुकाबले खेले और दो गोल किए। उनकी वापसी को लेकर प्रशंसकों में उम्मीदें थीं, मैदान पर वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डूडू और क्लब के मैनेजर जॉन स्टीवंस के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।

डूडू ने 2009 में क्रुज़ेरो से ही अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और 2011 में डाइनामो कीव चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कोरिटिबा, ग्रेमियो और कतर के क्लब अल-दुहैल के लिए भी खेला। डूडू ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम से तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।