Trending

मेसी का जादू चला, इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क रेड बुल्स को धोया

लियोनेल मेसी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की, फाफा पिकॉल्ट ने दूसरे मैच में गोल किया जिससे इंटर मियामी ने मेजर सॉकर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में न्यूयॉर्क रेड बुल्स को 4-1 से हराया।

@InterMiamiCF

इंटर मियामी ने डलास से 4-3 की हार के बाद लौटे। पिछले मैच में हार से उसका आठ मैचों की अजेय क्रम टूट गया था। मेसी ने शनिवार की रात को हुए मैच में 67वें मिनट में गोल किया।

पिकॉल्ट ने नौवें मिनट में गोल करके मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। मार्सेलो वेइगांड्ट ने 30वें मिनट में और लुई सुआरेज़ ने 39वें मिनट में गोल करके मियामी को 3-0 की बढ़त दिलाई थी। रेड बुल्स से एकमात्र गोल मोहम्मद सोफो ने 43वें मिनट में किया।