Trending

कोहली का सम्मान, ब्रॉडकास्टर का इशारा: धोनी के संन्यास की अटकलें तेज़

क्या ये आईपीएल में धोनी का आखिरी साल है? पिछले कई सालों से सीएसके इसी सवाल के साथ टूर्नामेंट का आगाज करती है। ब्रॉडकास्टर से लेकर क्रिकेट पंडित हर साल अटकलें लगाते हैं कि यह तो उनका आईपीएल में आखिरी साल ही होगा, मगर धोनी तो धोनी है…वह अगले साल फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर उतर जाते हैं।

साभार : गूगल

मगर इस साल माहौल थोड़ा अलग नजर आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मैच हार रही है और धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी निराशाजनक रहा है।

@CricTalkbyAJ

ऐसे में टीम के भविष्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि धोनी अपने आईपीएल करियर पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं। धोनी के संन्यास की अटकलें उस समय और तेज हो गई जब आरसीबी बनाम सीएसके मैच के बाद कोहली ने धोनी के सम्मान में अपनी कैप उतार दी।

@Albatro47243346

सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान में अकसर जूनिया खिलाड़ी हैंडशेक के दौरान अपनी कैप उतार देते हैं, मगर इस बार ब्रॉडकास्टर को इसके पीछे कुछ अलग इमोशन दिखा। जिसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी और कोहली की मैच के बाद की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘वन लास्ट टाइम।’

@Sourabh84641792

स्टार स्पोर्ट्स के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बोर्ड पर लगाए।

विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।

@bskaviraj

इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।