Trending

अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई मिचेल ओवेन बने पंजाब किंग्स का हिस्सा

पंजाब किंग्स ने चोटिल ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को फिंगर इंजरी के कारण आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा था। अब ग्लेन मैक्सवेल की जगह पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को चुना है।

@PunjabKingsIPL

मिचेल ओवेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। वे अनकैप्ड ओवरशीज प्लेयर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने इस रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।

पंजाब किंग्स इस सीजन अच्छी दिखी है और टीम 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है। एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह टीम के खाते में 13 अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई तस्मानिया के मिचेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 108 का हाईएस्ट स्कोर भी है।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं। मिच ओवेन 3 करोड़ रुपये में पंजाब से जुड़ेंगे। ग्लेन मैक्सवेल इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।फॉर्म इस सीजन अच्छी नहीं थी। उनको ड्रॉप भी किया गया था। अब देखना ये होगा कि क्या मिचेल ओवेन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं?

मिचेल ओवेन के चुने जाने के बाद हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट खोजने में पंजाब किंग्स को परेशानी हो रही है, क्योंकि क्वालिटी प्लेयर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में बिजी हैं।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मैनेजमेंट इंडियन टैलेंट्स की ओर देख रहा है। कुछ खिलाड़ी उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने ही देश के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका दिया है। इसमें मैनेजमेंट का भी हाथ होगा, लेकिन टीम हेड कोच और कप्तान की होती है तो जाहिर तौर पर ओवेन को लाने का फैसला पोंटिंग का ही होगा।