Trending

किंग्स का दबदबा, प्रभसिमरन का अर्धशतक, अर्शदीप का कहर, लखनऊ पस्त

प्रभसिमरन सिंह (91), श्रेयस अय्यर (45) और शशांक सिंह (नाबाद 33) की बेहतरीन पारियों के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने रविवार को आईपीएल के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हराया।

BCCI

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 27 के स्कोर पर लखनऊ के तीन विकेट झटक लिये। मिचेल मार्श (शून्य), एडन मारक्रम (13) और निकोलस पूरन (छह) रन बनाकर आउट हुये।

आठवें ओवर में अजमउल्लाह ओमरजई ने ऋषभ पंत (18) को आउटकर पंजाब की मैच पर पकड़ मजबूत कर दी। डेविड मिलर (11) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय आयुष बदोनी और अब्दुल समद की जोड़ी ने पारी को संभाला और मैच को एक बार फिर लखनऊ की ओर मोड़ दिया।

BCCI

17वें ओवर में मार्को यानसन ने अब्दुल समद को आउटकर लखनऊ की जीत की उम्मीद को तोड़ा। लखनऊ का सातवां विकेट आयुष बदोनी के रूप में गिरा। उन्हें यजुवेंद्र चहल ने आउट किया।

आयुष बदोनी ने 40 गेंदों में पांच छक्के और पांच चौके लगाते हुए (74) रनों तूफानी पारी खेली। पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लखनऊ निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 199 रन ही बना सकी और 37 रनों से मुकाबला हार गई।

पंजाब से अर्शदीप सिंह ने तीन और अजमउल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिये। मार्को यानसन और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

बल्लेबाजी करने आई पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दो रन के स्कोर पर प्रियांश आर्य (एक) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस इंग्लिस ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

पांचवें ओवर में आकाश सिंह ने जॉस इंग्लिस 14 गेंद (30) को आउटकर लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। 13वें ओवर में दिग्वेश राठी ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रन बनाये।

पंजाब का पांचवां विकेट शतक बनाने जा रहे प्रभसिमरन सिंह के रूप में गिरा। उन्हें दिग्वेश राठी ने आउट किया। प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों में सात छक्के और छह चौके लगाते हुए (91) रनों की तूफानी पारी खेली।

16वें ओवर में चौथे विकेट के रूप में नेहाल वढेरा (16) आउट हुये। शशांक सिंह 15 गेंदों में (33) और मार्कस स्टॉयनिस पांच गेंदों मे (15) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ सुपर जायंट्स से आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिये। प्रिंस यादव ने एक बल्लेबाज को आउट किया।