Trending
रूड का सपना हुआ सच, मैड्रिड ओपन ट्रॉफी जीतकर पहुंचे टॉप 10 में
कैस्पर रूड रविवार को मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जैक ड्रेपर को 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी बने। रूड ने पहले सेट में 5-3 से पीछे होने के बाद लौटे और तीसरे सेट में अपने एकमात्र ब्रेक प्वांइट का फायदा उठाकर जीत पक्की कर ली।

रूड ने मैच के बाद कहा, ‘‘यहां चैंपियन बनना मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक था जिसके बारे में मैंने तब सपना देखा था जब मैं छोटा था, इसलिए इसे पूरा करना एक अविश्वसनीय अहसास है।’’ इस जीत से रूड विश्व रैंकिंग में फिर से चोटी के 10 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।