हैदराबाद बनाम दिल्ली मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा आईपीएल का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मैच में पहले खेलते हुए दिल्ली ने 7 विकेट पर 133 रन बनाया। दोनों टीम को इस मैच से एक-एक अंक मिला।

पहली पारी के बाद जोरदार बारिश हुई और मैच का परिणाम नहीं निकल सका। टॉस हारकर पहले खेलते हुए सिर्फ 29 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। करुण नायर (0), फाफ डु प्लेसिस (3), अक्षर पटेल (6) और अभिषेक पोरेल (8) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
केएल राहुल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए, संकट की घड़ी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 36 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी खेली। वहीं, आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों में 41 रन बनाए। कमिंस ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर नायर (0) का विकेट लिया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर प्लेसिस का विकेट चटकाया।
अच्छी लय में दिखे कमिंस (3) ने पावरप्ले के दौरान ही अपना लगातार तीसरा ओवर किया और उसकी पहली ही गेंद पर पोरेल (8) को पवेलियन की राह दिखाई। हैदराबाद के कप्तान ने अपने 4 ओवर में 19 रन देते हुए ये 3 सफलताएं हासिल की।