Trending

नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट की चैंपियंस लीग की उम्मीदें धुंधली हुईं, पैलेस से ड्रॉ खेला

नॉटिंघम फॉरेस्ट ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में क्रिस्टल पैलेस के साथ 1-1 से ड्रा खेला जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं।

@premierleague

नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट ने साल का अधिकतर समय लीग के शीर्ष तीन में बिताया, लेकिन चार मैच में से केवल एक में जीत दर्ज करने से वह चेल्सी, न्यूकैसल और मैनचेस्टर सिटी से पीछे हो गया है।

क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत से वह चेल्सी और न्यूकैसल की बराबरी पर आ जाता लेकिन इस मैच में केवल एक अंक मिलने से वह पहले की तरह छठे नंबर पर ही है। प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीम ही अगले सत्र के लिए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी।