IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पास रोहित-सूर्या और हार्दिक हैं तो क्या हुआ, गुजरात के पास है पर्पल कैप वाला गेंदबाज

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 56वां मैच में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में गुजरात की टीम मुंबई को हरा चुकी है. हालांकि मुंबई इंडियंस अब जीत के पटरी पर लौट आई है. MI ने 6 लगातार मैच जिते हैं. रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी कर ली है. वहीं सूर्यकुमार यादव भी दमदार फॉर्म में हैं. हालांकि गुजरात के पास भी पर्पल कैप वाला गेंदबाज है.

रोहित शर्मा पर रहेगी फैंस की नजर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2025 में खराब शुरुआत की थी. शुरू में उनका बल्ला पूरा तरह से खामोश रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैचों से शानदार लय में दिख रहे हैं. वो इस दौरान 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. अब ऐसा लग रहा है कि रोहित (Rohit Sharma) ने फॉर्म में वापसी कर ली है. ऐसे में वो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर सकते हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं सूर्या, हार्दिक भी खेल रहे हैं तूफानी पारी

IPL 2025 के ऑरेंज कैप की रेस में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो 30 रन बना देते हैं तो दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. सूर्या का इस सीजन जमकर बल्ला चल रहा है. वो उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके लिए जाने जाते हैं. सूर्या इस सीजन 11 मैचों में 475 रन बना चुके हैं. वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भी जब मौका मिल रहा है तो वो बल्ले से कमाल कर रहे हैं. 

गुजरात टाइटंस के पास है पर्पल कैप वाला गेंदबाज

मुंबई इंडियंस के पास भले ही एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम भी कम नहीं है. साई सुदर्शन इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. वहीं पर्पल कैप भी गुजरात टाइटंस के पास है. प्रसिद्ध कृष्णा 10 मैचों में 19 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7.48 की शानदार इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इसके अलावा राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज भी गुजरात के पास हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की राह आज आसान नहीं होने वाली है