हम सब नींद में थे तभी चार ड्रोन आए, एयर स्ट्राइक देखने वाले पाकिस्तानी शख्स ने सुनाया आंखों देखा हाल

Operation Sindoor : जम्मू-कश्मीर को पहलगाम में की गई कायराना हरकत का भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके और पाकिस्तान में हवाई हमला कर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. भारत की तीनों सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिए गए इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में एयर-टू-सरफेस मिसाइल का इस्तेमाल किया. भारत ने यह हमला उस समय किया जब पाकिस्तान में लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. पाकिस्तान के एक शख्स ने इस एयर स्ट्राइक का आंखों देखा हाल शेयर किया है.
पाकिस्तान के स्थानीय व्यक्ति ने बताई सारी बात
आतंकी ठिकानों पर भारतीय हमले को देखने वाले पाकिस्तान के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने चार ड्रोन देखे थे. पाकिस्तानी शख्स ने बताया कि रात करीब 12.45 बजे जब हम सो रहे थे तो पहले एक ड्रोन दिखाई दिया. इसके बाद तीन अन्य ड्रोन भी आकाश में नजर आए. इन ड्रोन्स ने मस्जिदों पर हमला कर दिया, जिसमें सबकुछ खत्म हो गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 90 आतंकी मारे गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 25 मिनट तक चला. भारत ने यह हमला उस समय किया जब पूरा पाकिस्तान रात के अंधेरे में डूबा हुआ था.
आतंकी ठिकानों में चार पाकिस्तान के अंदर थे, जबकि पांच पीओके में
इन आतंकी ठिकानों में चार पाकिस्तान के अंदर थे, जबकि पांच पाक अधिकृत कश्मीर में थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना ने यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे, जिसमें से अधिकांश पर्यटक थे. आतंकियों ने यहां लोगों का धर्म पूछकर उनको निशाना बनाया. उन्होंने लोगों को कलमा पढ़ने को भी दिया था.