Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान, यहां जानिए क्या कहा

Operation Sindoor: आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली देश की कंपनी पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव ने कहा कि “उन्होंने हमारे निर्दोष लोगों की जान ली और हमारी माताओं-बहनों के ‘सिंदूर’ को छीनने का दुस्साहस किया. ऐसे आतंकियों को हमारे भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत करारा जवाब दिया और उन्हें मौत के घाट उतारकर स्पष्ट संदेश दिया है.

बाबा रामदेव ने कहां कि मैं यह उम्मीद करता हूं कि हमारी सेनाएं अब इस प्रकार निर्णायक प्रहार करें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना लिया जाए. अब समय आ गया है कि हम रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत दूरदर्शिता के साथ ऐसी नीतियां अपनाएं. जिससे पाकिस्तान को भविष्य में ऐसी किसी भी कदम को उठाने से पहले सौ बार सोचे