Trending

इटैलियन ओपन: ओसाका और श्नाइडर तीसरे दौर में, राडुकानू और नॉरी भी आगे बढ़े

जापान की नाओमी ओसाका और रूस की डिआना श्नाइडर इटैलियन ओपन टेनिस के तीसरे दौर में हैं। इससे पहले ब्रिटेन की एमा राडुकानू और पुरुष वर्ग में हमवतन कैमरन नोरी ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली।

साभार : गूगल

वहीं केटी बौल्टर को हार का सामना करना पड़ा। चार बार की ग्रैड स्लैम चैंपियन और यहां गैर-वरीय ओसाका ने पिछड़ने के बाद लौटे हुए स्विट्जरलैंड की विक्ट्रोइजा गुलबिक को 2-6, 7-5, 6-1 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

दूसरी ओर 13वीं वरीय श्नाइडर ने अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड को एकतरफा मैच में 6-0, 6-0 से हराया। राडुकानू ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की माया जॉइंट पर 7-5, 6-7, 6-3 से जीत दर्ज की। नोरी ने क्रस्टिोफर ओ’कॉनेल को 6-3, 6-2 हराकर दूसरे दौर में स्थान पक्का किया।