Trending

लाइट गुल, फिर सुरक्षा अलर्ट: ब्लैकआउट के बाद दिल्ली कैपिटल्स-पंजाब किंग्स का मैच रद्द

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द किया गया, क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी मिली थी जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ किया गया।

BCCI

पंजाब 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं, इसका कारण पहले ‘फ्लडलाइट’ की खराबी बताया गया था। बाद में टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाल गया।

प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि प्रियांश आर्य ने 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा।