Trending
यूरोपा लीग फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम की धमाकेदार एंट्री, चैंपियंस लीग का सपना बरकरार
मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहैम ने जीत के साथ यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा।

इंग्लैंड की इन दोनों टीमों की इंग्लिश प्रीमियर लीग में स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन यूरोप की दूसरे स्तर की प्रतियोगिता यूरोपा लीग को जीतने पर उन्हें चैंपियंस लीग में जगह मिल जाएगी।
यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में सेमीफाइनल के दूसरे चरण में एथलेटिक बिलबाओ को 4-1 से हराया और इस तरह से स्पेन के क्लब के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। टोटेनहैम ने नॉर्वे के क्लब बोडो ग्लिम्ट को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से हराकर 5-1 से जीत हासिल की।