पाकिस्तान से युद्ध की आशंका के बीच चीन ने की भारत की तारीफ, इन बातों से पड़ोसी देश को लग जाएगी मिर्ची

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि इस घटनाक्रम से बिजिंग काफी चिंतित है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में सटीक हमले किए है. 

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं

भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं अब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के हित में कार्य करने, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, शांत रहने, संयम बरतने के लिए कहा है. इसके साथ ही उन्होंने ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करते हैं, जो स्थिति को और जटिल बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे. इसके साथ ही वो दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं. 

चीन के राजदूत ने किया पोस्ट

वहीं भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चीन एडवांस संचार और ईवी में आगे है, जबकि भारत आईटी और इनोवेशन में चमक रहा है. दोनों देश अत्याधुनिक तकनीक को आगे बढ़ा रहे हैं, साथ मिलकर वैश्विक प्रगति को बढ़ावा दे रहे हैं.

पहलगाम हमले में कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में सटीक हमले किए है