Trending
ग्रैंड शतरंज टूर: गुकेश और प्रज्ञानानंदा का एक और ड्रॉ
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने शानदार खेल दिखाने के बावजूद एक बार फिर ड्रा खेला जबकि आर प्रज्ञानानंदा ने भी ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक्स के दूसरे दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारूआना के खिलाफ अंक बांटे।

गुकेश काले मोहरों के साथ शीर्ष उज्बेक ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ कभी परेशानी में नहीं पड़े। प्रज्ञानानंदा ने भी कारूआना के खिलाफ काले मोहरों के साथ आसान से ड्रॉ खेला और दोनों भारतीयों के अब अपने दो मैच में एक समान एक अंक हैं।