Trending

भारत का क्रिकेट कैलेंडर उलझा, आईपीएल 2025 का भविष्य अधर में

सीमा पर भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। अगर स्थिति में सुधार होता है तो टूर्नामेंट को बहाल किया जाएगा नहीं तो इस सीजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

साभार : गूगल

तय कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, इसके बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है। ऐसे में बीसीसीआई को भारत के शेड्यूल के बीच में समय निकालकर बचे हुए शेष मुकाबले कराने होंगे।

टीम इंडिया शेड्यूल 2025 : भारत जून से इंग्लैंड दौरे के साथ एक बार फिर अपने इंटरनेशनल कैलेंडर को बहाल करेगी। जहां उन्हें 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई को नए कप्तान की तलाश है। बोर्ड ने इस टूर के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है।

इंग्लैंड के बाद भारत को बांग्लादेश का दौरा करना है जहां उन्हें तीन वनडे और इतने ही टी20 खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत का बांग्लादेश दौरा मुश्किल में नजर आ रहा है।

इसके बाद सीधा अक्टूबर में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी, भारत को इस दौरान वेस्टइंडीज की 2 टेस्ट मैचों के लिए मेजबानी करनी है। इसके बाद टीम इंडिया 2 वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेगी।

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद नवंबर में भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है। एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत के पास है।

हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुई युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए इसकी उम्मीद कम है कि इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

अगर भारत एशिया कप में हिस्सा लेने से इनकार कर देता है तो इस टूर्नामेंट के होने के चांसेस ना के बराबर है। अगर एशिया कप रद्द हो जाता है तो बीसीसीआई के पास आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच कराने के लिए एक शानदार विंडो तैयार हो जाएगी।

बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया है, अगर दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं होता है तो इसे अनिश्चित काल के लिए भी स्थगित किया जा सकता है। ऐसे में भारत के लिए अगस्त-सितंबर में इस टूर्नामेंट को पूरा करने का शानदार मौका होगा

भारत इंग्लैंड दौरा

जून 20-अगस्त 4                                 5 टेस्ट

भारत- बांग्लादेश दौरा

अगस्त 17-31                              3 वनडे, 3 टी20

भारत- वेस्टइंडीज  दौरा

अक्टूबर 2-14                                 2 टेस्ट

भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरा

अक्टूबर 19-नवंबर 8                          3 वनडे, 5 टी20

साउथ अफ्रीका भारत दौरा

नवंबर 14-दिसंबर 19                         2 टेस्ट, 3 वनडे 5 टी20