Trending
अदिति अशोक मिजुहो अमेरिका ओपन के कट से चूकीं
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे राउंड में इवन पार स्कोर करने के बावजूद मिजुहो अमेरिका ओपन के कट में जगह बनाने में नाकाम रहीं। अदिति ने शुरुआती दौर में 77 का निराशाजनक कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कार पांच ओवर 149 का रहा।

अदिति आठवें और 10वें होल में बर्डी लगाने में सफल रही लेकिन 13वें और 18वें होल में बोगी कर तालिका में काफी नीचे चली गयी। इस प्रतियोगिता का कट एक अंडर का रहा।