सीजफायर के बीच आज 11 बजे रक्षा मंत्रालय की बड़ी ब्रीफिंग

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के बाद आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार को हुए इस समझौते के बाद रक्षा मंत्रालय आज सुबह 11 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करेगा जिसमें सीमा पर मौजूदा हालातों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।
ब्रीफिंग में यह बताया जाएगा कि फिलहाल नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कैसी है और क्या पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का पूरी तरह पालन किया जा रहा है या नहीं।
गौरतलब है कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चों पर तत्काल प्रभाव से सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी है। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें सामने आईं जिसने एक बार फिर पाकिस्तान की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए।