Ashwagandha and Honey: इन समस्याओं में किसी अमृत ​​से कम नहीं अश्वगंधा और शहद, ये है सेवन का सही तरीका

Benefits of Ashwagandha and Honey: इस आधुनिक दुनिया में हर कोई भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है. जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते. ऐसे में अगर कोई नेचुरल उपाय अपनाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। इन प्राकृतिक उपायों में कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियां शामिल हैं, जिनमें अश्वगंधा और शहद भी शामिल हैं. इनका मिश्रण आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं अश्वगंधा और शहद को एक साथ खाने से क्या फायदे होते हैं?

तनाव कम करता है

अश्वगंधा तनाव हार्मोन को कम करने में मदद करता है. शहद के साथ लेने पर इसका असर और बढ़ जाता है. शहद दिमाग को शांत करने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद आती है और तनाव कम होता है.

इम्यूनिटी मजबूत करता है

बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है. अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट गुण और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे सर्दी-खांसी या वायरल संक्रमण से बचने में मदद मिलती है.

ताकत और स्टैमिना बढ़ाता है

जो लोग ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं, उनके लिए अश्वगंधा और शहद काफी फायदेमंद हो सकते हैं. अश्वगंधा शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है, जबकि शहद प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर के रूप में काम करता है. दोनों मिलकर शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं. इसके अलावा इन दोनों का सेवन करने से कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

कैसे करें सेवन

अश्वगंधा और शहद का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक गिलास दूध लें और उसमें  1/2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना रात के समय सेवन करें.