सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान, सिंधु जल समझौता और कश्मीर मुद्दे पर कही ये बात

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का एलान किया गया. हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही घाटी में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. लेकिन अब हालात पहले से बेहतर हो गए हैं. इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान सामने आया है. पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि है यदि भविष्य में भारत के साथ बातचीत होती है, तो कश्मीर, सिंधु जल संधि समझौता और आतंकवाद जैसे बड़े मुद्दे उसमें शामिल हो सकते हैं.