India-Pak Ceasefire: एयर स्ट्राइक से लेकर सीजफायर तक, जानें 5 दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच क्या कुछ हुआ?

India-Pak Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुआ तनाव सीजफायर की घोषणा के बाद कम होने लगा है. 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस दौरान आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान जानने के लिए उनका नाम पूछा. जबकि उनकी धार्मिक पहचान हिंदू होने का पता चला तो आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. जबकि 17 लोग घायल हुए थे.

इस आतंकी वारदात की भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में निंदा की गई. धार्मिक पहचान के आधार पर किए गए इस हमले से भारत में भारी गुस्सा पैदा हो गया. उसके बाद भारत सरकार ने इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया.