Trending

रोहित को मिला इशारा, विराट ने खुद चुना रिटायरमेंट का रास्ता

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीसीसीआई से कह दिया था कि वह टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं। बोर्ड ने उनसे इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर पुनर्विचार की गुजारिश की थी लेकिन वह नहीं माने और सोमवार को टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

साभार : गूगल

इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा को तो बीसीसीआई ने पहले ही दो टूक कह दिया था कि आपका टेस्ट करियर अब पूरा हुआ। आप टेस्ट के लिए हमारे प्लान का हिस्सा नहीं है। लेकिन विराट कोहली ने खुद संन्यास की इच्छा जताई थी।

रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को यह सूचना दे दी थी कि वह अब उसके टेस्ट प्लान का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद ही हिट मैन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वैसे भी इस फॉर्मेट में वह संघर्ष कर रहे थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका और टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। यहां तक कि रोहित शर्मा ने कप्तान होते हुए भी टीम के हित में खुद को ही सिडनी टेस्ट से ड्रॉफ कर दिया था। इस तरह से उन्होंने संभवतः तभी टेस्ट से संन्यास का मन बना लिया था। जब बीसीसीआई ने उन्हें लेकर अपने टेस्ट प्लान के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान करने में देरी नहीं की।

विराट कोहली ने भी बीसीसीआई से अच्छी इच्छा जाहिर की थी कि वह टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर उनसे टेस्ट से संन्यास पर फिर से विचार करने की गुजारिश की थी।

अखबार ने दावा किया है कि बीसीसीआई फिलहाल चाहती तो थी कि विराट कोहली अभी संन्यास न लें, लेकिन वह इस मामले में बहुत ज्यादा दखल नहीं देना चाहती थी। फैसला पूरी तरह विराट कोहली पर छोड़ दिया था। इस तरह रोहित शर्मा ने भले ही बीसीसीआई से संदेश मिलने के बाद संन्यास का ऐलान किया, कोहली ने बोर्ड के मनाने के बाद भी संन्यास का ऐलान कर दिया है।