दोबारा खुल गए देश के 32 एयरपोर्ट, अधिकारियों ने यात्रियों को दिए ये निर्देश

Airport Open Again: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से रिश्तों में तनाव फैला हुआ है. दोनों देशों के बीच अब सीजफायर का ऐलान हो गया है. बावजूद इसके सुरक्षाबल मुस्तैदी से तैनात हैं. हालांकि, हालात सामान्य होने के बाद कई एयरपोर्ट खोले जा चुके हैं. देश के 32 हवाईअड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है.

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी की है. रिलीज में बताया गया कि 32 एयरपोर्ट 15 मई तक के लिए बंद किए गए हैं. तत्काल प्रभाव से उन्हें खोला जाए. एएआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि 32 हवाईअड्डों को 15 की सुबह 5.29 बजे तक बंद रखने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन अब उन्हें तत्काल रूप से खोला जा रहा है.