India-Pak Ceasefire: पाकिस्तान ने सोमवार रात भी नहीं की कोई गुस्ताखी, LoC से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक रही शांति

India-Pak Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और उसके आसपास के इलाकों में शांति लौट आई है. इसी के साथ पाकिस्तान अब कोई गुस्ताखी नहीं कर रहा. बीती रात भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया. इसी के साथ नियंत्रण रेखा (LoC) से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सोमवार रात भी शांति बनी रही. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत किसी भी सीमावर्ती इलाके में सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया है. भारतीय सेना ने इस बारे में जानकारी दी. सेना के मुताबिक, बॉर्डर पर हालात अब सामान्य और शांत हैं.