“ऑपरेशन सिंदूर में 144 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीम”, सचिन तेंदुलकर ने दी PM मोदी और सेना को बधाई

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस संबोधन में देश के सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को धूल चटकाई है. उन्होंने कहा कि सेना ने पूरी दुनिया को देखा दिया कि आतंकवाद और उसका साथ देने वालों का भारत क्या हश्र कर सकता है. इसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक ट्टीट किया और पीएम मोदी की तारीफ की.
सचिन तेंदुलकर ने ऑपरेशन सिंदूर किया ट्टीट
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्टीट कर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में 144 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीम ने एक साथ मिलकर काम किया. दृढ़ संकल्प और संयमित संयम, टीम इंडिया!’
माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी टीम और तीनों रक्षा बलों के अथक प्रयासों के कारण सभी स्तरों पर उल्लेखनीय टीमवर्क
सीमावर्ती कस्बों और गांवों में रहने वाले बहादुर रक्षकों और हमारे नागरिकों का विशेष उल्लेख. जय हिंद!
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय सेना के आक्रमक रवैये से पाकिस्तान इतना घबरा गया कि दुनियाभर में समझौते और तनाव कम करने की गुहार लगाता रहा. पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया. तब तक हम इन आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर चुके थे.