Trending

आईसीसी का एक्शन : चमारी अटापट्टू पर जुर्माना और डिमेरिट अंक

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

साभार : गूगल

घटना श्रीलंका में संपन्न त्रिकोणीय श्रृंखला के ग्रुप चरण के अंतिम मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के साथ 32वें ओवर में उस समय हुई, जब एनेरी डेरक्सन द्वारा चौका लगाए जाने के बाद अटापट्टू ने अपना चश्मा उतारकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके कई टुकड़े हो गए। यह आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट से जुड़े उपकरणों का दुरुपयोग और मैदान के उपकरणों के फेंकने से संबंधित है।

इस अपराध के लिए अटापट्टू पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जर्माना लगाया गया। 24 महीने की अवधि में पहले अपराध के तहत अटापट्ट पर अनुशासनात्मक कारर्वाई के तहत एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। मैदानी अंपायर अन्ना हैरिस और डेडुनू डी सिल्वा, तीसरे अंपायर लिंडन हैनिबल और चौथे अंपायर निमाली परेरा ने अटापट्टू पर आरोप लगाए थे। अटापट्टू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस लिये इस पर और सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।