Trending

सुपरबेट शतरंज क्लासिक : छठे दौर के बाद प्रज्ञानानंदा को बढत, गुकेश की हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ से ड्रॉ खेलकर सुपरबेट शतरंज क्लासिक के छठे दौर के बाद बढत बनाई, जबकि हमवतन डी गुकेश को फ्रांस के अलीरजा फिरोजा ने हरा दिया।

साभार : गूगल

इंग्लिश ओपनिंग में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा को डुडा ने शुरू में परेशान किया लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली। गुकेश इस हार के बाद लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए जबकि अर्जुन एरिगेसी तीसरे नंबर पर हैं। अलीरजा, अमेरिका के फेबियानो कारूआना, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और प्रज्ञानानंदा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।