Trending
इटालियन ओपन : झेंग ने सबालेंका को हराया, सेमीफाइनल में गाफ से भिड़ेंगी
चीन की ओलंपिक विजेता झेंग किंवेन ने शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 6 . 4, 6 . 3 से हराकर इटालियन ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनकी टक्कर कोको गाफ से होगी।

झेंग इससे पहले सबालेंका के खिलाफ छह मैच हार चुकी थी। पुरूष वर्ग में कार्लोस अल्काराज ने जैक ड्रेपर को 6 . 4, 6 . 4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब उनका सामना इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जिसने गत चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7 . 6, 6 . 4 से हराया।
गाफ ने मिर्रा आंद्रीवा को 6 . 4, 7 . 6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जैसमीन पाओलिनी का सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा। बुधवार को ही शीर्ष रैंकिंग वाले यानिक सिनेर ने नये पोप से मुलाकात करके उन्हें टेनिस रैकेट तोहफे में दिया और खेलने का न्यौता भी दिया। पहले अमेरिकी पोप लियो 14 टेनिस के प्रशंसक हैं।