Trending

‘पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से भिखमंगों की लाइन शुरू होती है’, कश्मीर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Visit: पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया है…ये कहना है कि राजनाथ सिंह का. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिज्ञा मजबूत है. आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद और पीओके से ही होगा. उन्होंने बताया कि अब आतंकवादी हमले को युद्ध माना जाएगा.

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बदला आप लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया. पाकिस्तान ऐसा है कि वह जहां से खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन लग जाती है.

श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में संबोधन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आतंकवाद और आतंकवादियों से लड़ते हुए वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं. मैं घायल सैनिकों की वीरता को भी नमन करता हूं. भगवान से मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. सिंह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को भी नमन किया.