वेस्टइंडीज क्रिकेट का ओलंपिक सपना : क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आईसीसी और LA28 के आयोजकों से ओलिंपिक गेम्स को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड यह तय करना चाहता है कि 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा और इन खेलों के लिए क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस क्या है? क्योंकि क्रिकेट में इन गेम्स में मेंस और वुमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमों को ही हिस्सा लेना है, लेकिन अभी तक क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस का अता-पता नहीं है।

आईओसी और LA28 के अनुसार, मेंस और वुमेंस कैटेगरी में 6-6 टीमें खेलेंगी, लेकिन कौन सी 6 टीमें होंगी? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। चाहे यह रैंकिंग के जरिए हो या पाथवे टूर्नामेंट के जरिए या फिर हर महाद्वीप को बर्थ आवंटित करके? इस प्रोसेस को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
LA28 ने हाल ही में एक क्रिकेट साइट से कहा कि यह आईसीसी का विशेषाधिकार होगा। वेस्टइंडीज को शायद ओलंपिक में बारबाडोस की टीम के रूप में खेलना पड़े। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड की टीम के साथ होगा।
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नोर्दन आयरलैंड यूके के रूप में खेलते हैं। सीडब्ल्यूआई सीईओ क्रिस डेहरिंग वेस्टइंडीज के अपने स्टैंड को समझाया और कहा, “मूलतः, यदि रैंकिंग का मेथड आईसीसी द्वारा अपनाया जाता है (जैसे शीर्ष 6) और वेस्टइंडीज (मेंस टीम) को 5वां स्थान दिया जाता है, तो हमें यह चुनने का अवसर मिलता है कि हमारे देशों में से कौन सा देश (जैसे जमैका, बारबाडोस, आदि) ओलंपिक में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करेगा और हम सिर्फ इसलिए बाहर नहीं रह जाएंगे, क्योंकि ‘वेस्टइंडीज’ एक टीम के रूप में भाग नहीं ले सकता।”
वेस्टइंडीज के तत्वावधान में 15 राष्ट्र/क्षेत्र हैं। आईसीसी एक पाथवे या रैंकिंग की डेट डिसाइड करेगी, उसके हिसाब से टीमों की क्वॉलिफिकेशन तय होगी। अभी इस टूर्नामेंट में 3 साल का वक्त है।