Trending

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ से पहले झटका, दो बड़े खिलाड़ी बाहर

मुंबई इंडियंस के दो बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, अभी टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं की है, लेकिन टीम के टॉप 4 में पहुंचने के चांस काफी ज्यादा हैं। इस बीच नेशनल ड्यूटी के कारण विल जैक्स और रयान रिकेल्टन आईपीएल 2025 के फाइनल स्टेज में नजर नहीं आएंगे।

साभार : गूगल

विल जैक्स इंग्लैंड की वनडे टीम के साथ होंगे, जबकि रयान रिकेल्टन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए इंग्लैंड जाने वाले हैं। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जगह जॉनी बेयरेस्टो और रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, जो इस समय इंग्लैंड के व्हाइट बॉल सेटअप से बाहर चल रहे हैं।

हालांकि, ये टेंपरेरी रिप्लेसमेंट होंगे। मुंबई इंडियंस की बात इन दोनों खिलाड़ियों से चल रही है। विल जैक्स मुंबई इंडियंस के ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैचों के लिए भारत आ गए हैं, लेकिन वे प्लेऑफ्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इंग्लैंड की वनडे सीरीज आईपीएल के नॉकआउट मैचों के साथ अब क्लैश कर रही है। एक क्रिकेट साइट के मुताबिक, जॉनी बेयरेस्टो के साथ डील लगभग फाइनल है। उनको एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलने का इंतजार है।

बेयरेस्टो नवंबर में आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और इंग्लैंड के लिए जून 2024 से अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। वह इस सप्ताह काउंटी चैम्पियनशिप में द ओवल में सरे के खिलाफ यॉर्कशायर की कप्तानी करने के बाद भारत आएंगे और यदि उनका आईपीएल अनुबंध हो जाता है तो वह संभवतः एक चैंपियनशिप मैच और दो टी-20 ब्लास्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को 27 मई को आईपीएल 2025 छोड़ने के लिए कहा गया है, क्योंकि उनको WTC फाइनल की तैयारी करनी है। रिकेल्टन इस सीजन एमआई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजहैं। वे 12 पारियों में 30.54 के औसत से 336 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 153.42 का रहा।

उनकी जगह इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन प्लेऑफ्स के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा हो सकते हैं। वे पिछले सीजन चेन्नई के लिए दो मैच खेले थे। एमआई के दो लीग मैच 21 मई (दिल्ली कैपिटल्स) और 26 मई (पंजाब किंग्स) को शेड्यूल हैं। इन मैचों के नतीजों के आधार पर एमआई के प्लेऑफ्स की क्वॉलिफिकेशन तय होगी।