Trending

रोस्टन चेस बने वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के नए कप्तान

ऑलराउंडर रोस्टन चेस को शुक्रवार को वेस्टइंडीज टेस्ट कप्तान बनाया गया, उन्होंने दो साल से अधिक समय से कोई टेस्ट नहीं खेला है। चेज ने आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 मार्च 2023 को खेला था। उसके बाद वेस्ट इंडीज टीम 13 मैच खेल चुकी है।

AFP/Getty Images

चेस क्रैग ब्रैथवेट की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन साल बाद मार्च में पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी20 में एक-एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं। चेस का पहला असाइनमेंट जून-जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की घरेलू सीरीज का होगा।

2016 में डेब्यू करने वाले चेस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट अपने 50वें टेस्ट के रूप में खेलेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वार्रिकन उप-कप्तान होंगे। टेस्ट क्रिकेट में चेज का प्रदर्शन साधारण रहा है। इस ऑफ स्पिनर ने 46 की औसत से 85 विकेट लिए हैं, और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के रूप में 26 की औसत से 2,200 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक भी हैं। चेस ने कप्तानी की रेस जॉन कैम्पबेल, टेविन इमलाच, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स और जोमेल वारिकन से जीती है।

बता दें, वनडे और टी-20 के कप्तान शाई होप ने टेस्ट की कप्तानी पर विचार करने से इनकार कर दिया था। वेस्टइंडीज के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने चेस को चुनने से पहले टैकटिकल अप्रोच, लीडरशिप स्टाइल, और बिहेवियन जैसे कई मुद्दों पर विचार किया।

कोच डेरेन सैमी ने एक बयान में कहा, “हमारे नए कप्तान ने अपने साथियों का सम्मान अर्जित किया है, भूमिका के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझते हैं और उन्होंने लीडर के वे गुण दिखाए हैं जिनकी हमें इस टीम को आगे ले जाने के लिए आवश्यकता है।” उन्होंने कहा, “मैं पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों से उनके पीछे एकजुट होने का आग्रह करता हूं – हम कुछ खास बना रहे हैं।”