सुदर्शन और गिल की तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में
साई सुदर्शन (नाबाद 108) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 93) की आतिशी पारियों से गुजरात टाइटंस ने रविवार को आईपीएल के 60वें मैच में दिल्ली कैपिल्टस को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जगह मिल गई है।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने संभलकर खेलते हुए पहले धैर्य के साथ खेले हुए रन बटोरने शुरु किये। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज का दोनों बल्लेबाजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल तेजी के साथ रन बनाते रहे। गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में बिना कोई विकेट गवां 205 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीता। साई सुदर्शन ने 61 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 108) रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 53 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 93) रन बनाये। इस जीत के साथ गुजरात टाइंटस प्लेऑफ में जगह बनाई है।
साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमों भी प्लेऑफ में पहुंचा दिया। अब प्लेऑफ की चौथी जगह के लिए दिल्ली कैपिटल्स , मुम्बई और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिलेगी। इससे पहले आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अशरद खान ने तीसरे ही ओवर में फाफ डुप्लेसी (पांच) को आउटकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अभिषेक पोरेल ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े।
12वें ओवर में साई किशोर ने अभिषेक पोरेल 19 गेंदो में (30) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान अक्षर पटेल 16 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुये। इस दौरान केएल राहुल एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। राहुल ने 65 गेंदों में 14 चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 112) रनों की पारी खेली।
ट्रिस्टन स्टब्स 10 गेंदों में (21) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस से प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर और अशरद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।