Trending

श्रेयस अय्यर की कप्तानी को सराहा, गावस्कर ने गंभीर को दिखाया आइना

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने फ्रंट पर रहते हुए टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया। इसके बाद सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर के ऊपर निशाना साधा है। गावस्कर ने कहाकि केकेआर में श्रेयस अय्यर का क्रेडिट खा गए।

साभार : गूगल

टीम को श्रेयस ने चैंपियन बनाया, लेकिन सारी क्रेडिट गौतम गंभीर को दी गई। उन्होंने कहाकि सीजन की शुरुआत में गौतम ने केकेआर के मेन्टॉर के रूप में ज्वॉइन किया था। आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पूरा नैरेटिव गौतम गंभीर के लिए चलाया गया, जबकि इसके हकदार श्रेयस अय्यर थे।

बता दें कि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुनील गावस्कर ने कहाकि पिछले सीजन में आईपीएल खिताब जीतने का क्रेडिट श्रेयस अय्यर को मिला ही नहीं। पूरा श्रेय किसी और को दे दिया गया। उन्होंने कहाकि यह कप्तान ही होता है जो मैच में अहम भूमिका निभाता है।

डगआउट में बैठकर कोई जीत नहीं दिला सकता। गावस्कर ने कहाकि इस साल देखिए, पूरा श्रेय अय्यर को मिला रहा है। कोई भी यह नहीं कह रहा है कि रिकी पॉन्टिंग ने पंजाब को जीत दिलाई है। गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम 11 साल में पहली बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र कप्तान बन गए हैं, जिसने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाया है। इसमें दो तो लगातार हुआ है।

बता दें कि आईपीएल 2023 में अय्यर पीठ की चोट के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद 2024 में उन्होंने केकेआर की कप्तानी करते हुए उसे खिताब जिताया। इससे पहले के दो सीजन में यह टीम सातवें नंबर पर रही थी। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद केकेआर ने श्रेयस को रिटेन नहीं किया।

इसके बाद मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बड़ी राशि में श्रेयस को अपने साथ कर लिया। अब श्रेयस शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स के पैसों की पूरी वसूली करा रहे हैं। आईपीएल से पहले अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जहां वह सेकंड हाइएस्ट रन गेटर थे। वहीं, आईपीएल की बात करें तो 174.70 के स्ट्राइक रेट से श्रेयस ने 12 मैचों में 435 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं।