Trending

वसीम का तूफान, यूएई की ऐतिहासिक जीत

यूएई क्रिकेट की नौसिखुआ टीम कही जाती है लेकिन उसने इतिहास रच दिया है। शरजाह में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को उसने 2 विकेट से जीता।

साभार : गूगल

यूएई के कप्तान मुह्हमद वसीम ने 42 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। यूएई की बांग्लादेश पर टी-20 में यह पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

तंजीद हसन ने 59, कप्तान लिटन दास ने 40 और तौहीद हृदोय ने 45 रन का पारियां खेली। यूएई के सामने जीत के लिए 206 रन का मुश्किल लक्ष्य था लेकिन उसने 1 गेंद रहते ही 8 विकेट होकर यह मैच अपने नाम कर लिया।

यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और मुहम्मद जोहैब के बीच 107 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने बांग्लादेश को मैच से तकरीबन बाहर कर दिया। जोहैब ने 34 गेंद में 38 रन बनाए। हालांकि, तीसरे विकेट के तौर पर वसीम के आउट होने के बाद यूएई थोड़ी मुश्किल में जरूर पड़ी।

तब टीम का स्कोर 148 रन था और जीत के लिए उसे 31 गेंदों में 58 रन की दरकार थी। बाद में आसिफ खान के 19, अलीशाह शराफु के 13, ध्रुव पराशर के 11 और हैदर अली के नाबाद 15 रन की उपयोगी पारियों की बदौलत यूएई ने रोमांचक मुकाबले में 1 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली।