यूएई ने रचा इतिहास : बांग्लादेश को हराकर जीती पहली टी20 सीरीज
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने बुधवार, 21 मई की रात बांग्लादेश को तीसरे टी-20 में धूल चटाकर इतिहास कर दिया है। शारजाह में खेले गए इस मैच को 7 विकेट से जीतकर टीम ने मेहमानों को तीन मैच की सीरीज में 2-1 से हराया। यूएई ने इसी के साथ बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज जीती।

यूएई के पास यह सीरीज जीतने का 1 प्रतिशत चांस भी नहीं था, मगर बांग्लादेश ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारकर इस शर्मनाक हार को अंजाम दिया। इस टी20 सीरीज पहले के कार्यक्रम के अनुसार सिर्फ दो मैच की थी। इस सीरीज की शुरुआत 17 मई को हुई थी। पहला टी20 मेहमानों ने 27 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई।
इस मैच के बाद बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल खेलने भारत पहुंच गए। 1% चांसेस भी नहीं थे कि बांग्लादेश का यह सीरीज हारे, क्योंकि सीरीज में सिर्फ दो ही मैच खेले जाने थे। यूएई अगर दूसरा मैच जीतता भी है तो ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ हो सकती थी।
मगर पाकिस्तान दौरे पर अनिश्चितता के बादल छाए होने की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई से सीरीज में 1 और मैच जोड़ने की मांग की, ताकि यह सीरीज लंबी चल सके। यहां से यूएई के लिए गेम पलटा। दूसरे टी-20 में 206 रनों का टारगेट 2 विकेट और 1 गेंद रहते चेज कर यूएई ने ना सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि सीरीज में रोमांच का तड़का भी लगाया।
अब तीसरे वनडे में मेजबानों पर बांग्लादेश को 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर इतिहास रचा और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सीरीज में एक और मैच नहीं बढ़ाता तो मेहमान टीम को इस शर्मनाक हार का सामना नहीं करना पड़ा। यूएई ने यह पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ दूसरी सीरीज जीती है।
इससे पहले टीम ने आयरलैंड को 2021 में हराया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बोर्ड पर लगाए। मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन और विकेट कीपर जैकर अली ने क्रमश: 40 और 41 रनों की पारी खेली।
यूएई के लिए हैदर अली ने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 7 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए, इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला। 163 रनों के टारगेट का पीछा मेजबानों ने 7 विकेट और 5 गेंदें शेष रहते आसानी से किया। यूएई की रनचेज के हीरो अलिशान शराफू रहे जिन्होंने 68 रनों की नाबाद पारी खेली, उनका साथ आसिफ खान ने 41 रनों की पारी खेलकर दिया।