Trending

आरसीबी की लखनऊ लैंडिंग: हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी भिड़ंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 में अपने आखिरी दो लीग मुकाबले के लिए देर रात लखनऊ पहुंच गई। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी टीम के साथ नहीं आए। वह आज टीम से जुड़ेंगे। 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाले मैच के लिए आरसीबी लखनऊ आ गई।

साभार : गूगल

विराट कोहली 5 दिन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल में अपनी टीम के साथ में ठहरेंगे। देर रात टीम के खिलाड़ी लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान टीम बस से होटल आए। विराट पहले आज इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। 23 मई को हैदराबाद से होने वाला मैच खेलेंगे।

इसके बाद 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद 28 मई को टीम यहां से जाएगी। वहीं, विराट कोहली ने 2023 में आरसीबी की टीम के साथ लखनऊ के खिलाफ मैच खेला था। 2024 में आरसीबी का मैच लखनऊ में नहीं हुआ था। इससे फैंस निराश हुए थे।

साभार : सोशल मीडिया

टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी और बच्ची के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर देखे गए। इसके साथ ही कुणाल पांड्या, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टन, टिम डेविड सहित अन्य खिलाड़ी भी लखनऊ पहुंच गए हैं। इस दौरान आरसीबी टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम के लखनऊ पहुंचने की जानकारी दी है। कई खिलाड़ियों की फोटो भी टीम ने साझा की है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच खराब मौसम के चलते लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है।

मंगलवार को बीसीसीआई की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टिकट बिक रहे हैं। बुक माई शो की तरफ से यह टिकट बेंचे जा रहे हैं। फिलहाल 599 से लेकर ₹20,000 तक के टिकट 14 स्लॉट में मौजूद है। सभी स्लॉट मैं फिलहाल सिम बची हुई है।

हैदराबाद और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में स्टेडियम में विराट कोहली के फैंस का क्राउड सबसे अधिक दिखने की संभावना है। लखनऊ में आज देर शाम सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से फ्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।

9 मई को प्रस्तावित लखनऊ और आरसीबी का मैच भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से रद्द हो गया था। इसके एक दिन पहले 8 मई को इकाना स्टेडियम में विराट कोहली ने छह बार पिच पर उतरकर 12 से 24 बालों का स्पेल खेला था। इसमें सबसे अधिक स्पिनर्स ने गेंदबाजी की थी। विराट कोहली मैदान पर देरी से नजर आए थे।