फ्लिक का बार्सिलोना के साथ करार 2027 तक बढ़ा
कोच हांसी फ्लिक के साथ एफसी बार्सिलोना ने अपने करार को जून 2027 तक बढ़ाया है। क्लब ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जर्मन कोच हांसी फ्लिक ने बार्सिलोना के साथ पहले ही सीजन में ला लीगा, कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप जीतकर घरेलू ट्रेबल हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने प्रशंसकों और क्लब प्रबंधन को प्रभावित किया है।

फ्लिक ने जावी हर्नांडेज़ की जगह बार्सिलोना की कमान को संभाला था, जब टीम पिछले सीजन एक भी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही थी। शुरुआती करार 2026 तक का था, जिसे एक साल के लिए बढ़ाया है। फ्लिक की कोचिंग में बार्सिलोना ने यूईएफए चैंपियंस लीग में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जहां टीम को इंटर मिलान से कड़े मुकाबले में हारी। ला लीगा में बार्सिलोना 37 मैचों में 99 गोल कर चुका है और खिताब पहले ही जीत चुकी है।
टीम रविवार को सीजन का अंतिम मुकाबला एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ खेलेगी। टीम ने बयान में कहा,“बार्सिलोना और हांसी फ्लिक के बीच करार का नवीनीकरण हो गया है, जो अब उन्हें 30 जून 2027 तक क्लब से जोड़े रखेगा।” फ्लिक की यह सफलता बार्सिलोना के लिए नई उम्मीद और स्थिरता का संकेत है, जो आने वाले सीजनों में यूरोपीय फुटबॉल पर दबदबा कायम करने की तरफ इशारा करती है।