Trending

जो रूट ने रचा इतिहास : टेस्ट में 13,000 रन पूरे किए

टेस्ट में इंग्लैंड बल्लेबाज जो रूट ने 13000 रन का आंकड़ा छूकर इतिहास रचा। वह सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, रिकी पोटिंग और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर ये कारनामा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बने। उन्होंने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट के पहले दिन हासिल की।

साभार : गूगल

इंग्लैंड- जिम्बाब्वे के बीच यह टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में हो रहा है। मेजबानों ने पहले बैटिंग करते हुए मैच के पहले दिन 3 विकेट पर 498 रन बनाए। जो रूट 34 रन बनाकर आउट हुए है।

जो रूट ने टेस्ट में 13 हजार रन का आंकड़ा अपने 153वें मैच में छुआ। वह अब सबसे कम मैचों में 13 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस के नाम था, जिन्होंने 159 पारियों में यह कारनामा किया था।

सबसे कम मैचों में 13000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

153 – जो रूट

159 – जैक्स कैलिस

160 – राहुल द्रविड़

162 – रिकी पोंटिंग

163 – सचिन तेंदुलकर

सबसे कम पारियों में 13000 टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने ऐसा 266 पारियों में किया था, वहीं जो रूट को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 279 पारियां लगी।

सबसे कम पारियों में 13000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

266 पारी – सचिन तेंदुलकर

269 पारी – जैक्स कैलिस

275 पारी – रिकी पोंटिंग

277 पारी – राहुल द्रविड़

279 पारी – जो रूट

जो रूट 13000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये मुकाम सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ हासिल कर चुके हैं। रूट की नजरें सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इन दिग्गजों को पछाड़ने पर होगी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

15921 – सचिन तेंदुलकर

13378 – रिकी पोंटिंग

13289 – जैक्स कैलिस

13288 – राहुल द्रविड़

13000 – जो रूट

12472 – एलिस्टेयर कुक

12400 – कुमार संगकारा

11953 – ब्रायन लारा