Trending
कोरिया ओपन गोल्फ: भारतीय गोल्फरों के लिए निराशाजनक शुरुआत, संधू कट के करीब
एशियाई टूर पर कोलोन कोरिया ओपन गोल्फ के पहले दिन भारतीयों ने निराश किया और सिर्फ युवराज संधू कट में प्रवेश की दहलीज पर हैं। संधू ने दो ओवर 73 स्कोर किया और वह संयुक्त 48वें स्थान पर हैं।

जीव मिल्खा सिंह छह ओवर 77 के स्कोर के साथ संयुक्त 110वें और एसएसपी चौरसिया दस ओवर 81 के स्कोर के साथ संयुक्त 137वें स्थान पर हैं। कोरिया के 22 वर्ष के क्वालीफायर युजुन जुंग ने बढत बना ली है।