Trending

शुभंकर और वीर के लिए सॉडल ओपन में चुनौतियां, पहले दौर में खराब शुरुआत

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत साउडाल ओपन के पहले दौर में खराब शुरूआत के साथ तीन ओवर 74 का स्कोर करके संयुक्त 132वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

दोनों को कट में प्रवेश के लिये बहुत अच्छा स्कोर करना होगा। शर्मा ने चार बर्डी लगाये लेकिन पांच बोगी और एक डबल बोगी किया। वहीं अहलावत ने दो बर्डी लगाये लेकिन एक ट्रिपल बोगी समेत पांच बोगी किये। बेल्जियम के जूस्ट लुइटेन ने छह अंडर 65 के स्कोर के साथ कनाडा के आरोन कॉकरील और स्पेन के एंजेल आयोरा पर एक स्ट्रोक की बढत बना ली है।