Trending

बेंजामिन हसन ने रचा इतिहास: फ्रेंच ओपन मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले पहले लेबनानी खिलाड़ी

बेंजामिन हसन ने ओपन युग में फ्रेंच ओपन मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाले लेबनान का पहला टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। उन्होंने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में शुक्रवार को जापान के जेम्स ट्रॉटर को 6-2, 7-6 से हराया।

साभार : गूगल

जर्मनी में जन्मे हसन ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में तीन मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में अपनी जगह पक्की की। दुनिया में 177वें नंबर पर काबिज हसन लेबनान टेनिस के लिए पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की है। उनकी यह सफलता इस साल लेबनान की टेनिस के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है।

जनवरी में हादी हबीब (मौजूदा विश्व रैंकिंग 159) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर का मैच जीता था। यह किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर के मैच में देश की पहली जीत थी। फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे। हसन के सामने इसमें क्वालीफाइंग दौर से मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले एक अन्य खिलाड़ी इटली के माटेओ गिगांटे की चुनौती होगी।