Trending

जोकोविच के नाम 100वां एकल खिताब, बने तीसरे खिलाड़ी

करियर का सौवां एकल खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता। उन्होंने जिनेवा ओपन फाइनल में हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें एकल खिताब के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी।

Novak Djokovic (@djokernole)

जोकोविच ने नौ महीने पहले पेरिस ओलंपिक में करियर का 99वां एकल खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से वह शंघाई मास्टर्स और मियामी मास्टर्स में दो फाइनल हार चुके हैं। अपने 38वें जन्मदिन के दो दिन बाद सौवां खिताब जीतने के लिए उन्हें तीन घंटे काफी मेहनत करनी पड़ी।

https://www.instagram.com/djokernole/p/DKC1mybICE6/?hl=en

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, ‘मुझे यहां सौवां खिताब जीतने की खुशी है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।’ 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच से अधिक एकल खिताब जिम्मी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के नाम हैं। अब वह इन दोनों के रिकॉर्ड पर निशाना साधेंगे। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जोकोविच के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है।

Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

उन्होंने 100वां टाइटल के साथ तस्वीर डाली और लिखा- इसको डबल करें। जोकोविच ने इस साल ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान 430वां ग्रैंडस्लैम मुकाबला खेला था और वह फेडरर से आगे निकलने में सफल रहे जिन्होंने अपने करियर में 429 ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेले।

https://www.instagram.com/asicstennis/reel/DKCvZACMgX3/

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब (24) जीतने का रिकॉर्ड है। पुरुषों में वह इस मामले में राफेल नडाल (22) और फेडरर (20) से आगे हैं। इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं जो फेडरर के मुकाबले छह ज्यादा हैं।