Trending

ब्रेविस-कॉन्वे का अर्धशतक, गेंदबाजों का कहर: चेन्नई ने गुजरात को बड़े अंतर से हराया

डेवाल्ड ब्रेविस (57) और डेवन कॉन्वे (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद अंशुल काम्बोज और नूर अहमद (तीन-तीन) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हराया। आज यहां सीएसके कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

BCCI

बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के लिए डेवन कॉन्वे और आयुष म्हात्रे की सलामी ने पहले विकेट लिए 44 रन जोड़े। चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 17 गेंदों में 34 रन आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये उर्विल पटेल ने डेवन कॉन्वे के साथ दूसरे विकेट लिए 63 रन जोड़े।

10वें ओवर में साई किशोर ने उर्विल पटेल 19 गेंदों में 37 रन को आउट किया। शाहरूख खान ने शिवम दूबे (17) रन को अपना शिकार बनाया। 14वें ओवर में राशिद खान ने डेवन कॉन्वे को बोल्ड कर चेन्नई को चेन्नई को चौथा झटका दिया। डेवन कॉन्वे ने 35 गेंदों छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (52) रनों की पारी खेली।

Associated Press

चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 230 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में पांच छक्के और चार चौकों की मदद से (57) रन बनाये। रवींद्र जडेजा 18 गेंदों में (21) रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिये। राशिद खान, साई किशोर और शाहरुख खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

AFP/Getty Images

231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और उसने अपने तीन विकेट मात्र 30 रन के स्कोर पर गवां दिये। कप्तान शुभमन गिल (13), जॉस बटलर (पांच) और शरफेन रदरफोर्ड (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद शाहरुख खान ने साई सुदर्शन के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने शाहरुख खान (19) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसी ओवर में जडेजा ने साई सुदर्शन को आउटकर गुजरात की मैच जीतने की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (41) रन बनाये। राशिद खान (12), गेराल्ड कोएत्जी (पांच) और राहुल तेवतिया (14) रन बनाकर आउट हुये। अरशद खान (20) को नूर अहमद ने बोल्ड किया।

Associated Press

साई किशोर (तीन) अंशुल काम्बोज का शिकार बने। चेन्नई के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 18.3 ओवरों में 147 रनों पर ढ़ेर कर मुकाबला 83 रनों से जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई का आईपीएल के इस सत्र में अंकतालिका में सबसे नीचे रहते हुए सुखद समापन हुआ। चेन्नई ने आज के मैच में अच्छी बल्लेबाजी, बेहतरीन क्षेत्ररक्षण तथा गेंदबाजी का मुजाहिरा किया। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए यह हार परेशानी का सबब बन सकती है।

अब उन्हें शीर्ष दो में पहुंचने के लिए दूसरी के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल काम्बोज और नूर अहमद ने तीन-तीन विकेट लिये। रवींद्र जडेजा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। खलील अहमद और मतीशा पतिराना को एक-एक विकेट मिला।