Trending

क्लासन-हेड के तूफान में उड़ी केकेआर, हैदराबाद ने 110 रनों से जीता मैच

हाइनरिक क्लासन (नाबाद 105) की शतकीय और ट्रैविस हेड (76) रनों की अर्धशतकीय पारियों के बाद हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट और इशान मलिंगा (तीन-तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदरबाद ने रविवार को आईपीएल मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 110 रनों से हराया।

BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया है। इस मैच में जीत के हीरे हाइनरिक क्लासन रहे। उन्होंने शतकीय पारी खेली और वह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

Associated Press

बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। सातवें ओवर में सुनील नारायण ने अभिषेक शर्मा को रिंकू के हाथों कैच आउटकरा कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (32) रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में सुनील नारायण ने ट्रेविस हेड को आउटकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। ट्रेविस हेड ने 40 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (76) रन बनाये। 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने इशान किशन (29) को आउट किया।

BCCI

हाइनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में नौ छक्के और सात चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। क्लासन का यह आईपीएल का तीसरा शतक है। उन्होंने 39 गेंदों में (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। अनिकेत वर्मा (12) रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 279 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह हैदराबाद द्वारा इस सत्र में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने दो विकेट लिये। वैभव अरोड़ा को एक विकेट मिला। 280 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े।

चौथे ओवर में उनादकट ने सुनील नारायण 16 गेंदों में (31) रन को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ गेंदों में (15) रन उनादकट का दूसरा शिकार बने। 70 के स्कोर तक कोलकाता ने अपने पांच विकेट गवां दिये थे। क्विंटन डी कॉक (तीन) को मलिंगा ने आउट किया।

हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे कोलकाता के बल्लेबाजों अधिक देर तक नहीं टिक सके। रिंकू सिंह (नौ) को हर्ष दुबे ने आउट किया। कोलकाता का छठा विकेट अंगकृष रघुवंशी (14) रन के रूप में गिरा। वह मलिंगा का दूसरा शिकार बने। रमनदीप सिंह (13) को हर्ष दुबे ने बोल्ड आउट किया।

मनीष पांडे और हर्षित राणा ने कुछ संघर्ष दिखा। 18वें ओवर में उनादकट ने मनीष पांडे 23 गेदों में (37) को आउट कर हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव अरोड़ा (शून्य) रनआउट हुये।

19वें ओवर की चौथी गेंद पर इशान मलिंगा ने हर्षित राणा 21 गेंदों में (34) रन को आउटकर कोलकाता की पारी का 168 के स्कोर पर अंत कर मुकाबला 110 रनों से जीत लिया। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे, इशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने तीन-तीन विकेट लिये।