Trending

विराट और रोहित की वनडे फिटनेस पर कुंबले चिंतित, बोले- ‘चुनौती होगी’

भारतीय कप्तान और कोच रहे अनिल कुंबले ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके इन दो दिग्गज बल्लेबाजों को लेकर अनिल कुंबले ने कहा है कि सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए आवश्यक फिटनेस स्तर को बनाए रखना इनके लिए मुश्किल होगा।

साभार : गूगल

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि रोहित और विराट कोहली अब अपने बाकी बचे करियर को एंजॉय करना चाहिए। जून 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमें लेने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों ने सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

यही कारण है कि अनिल कुंबले ने कहा है कि इनके लिए फिटनेस मेंटेन करना कठिन होगा, क्योंकि अब साल में बहुत कम वनडे मैच होते हैं। अगले 12 महीने में करीब 12 ही वनडे मैच भारतीय टीम को खेलने हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान अनिल कुंबले ने कहा, “वनडे क्रिकेट के लिए तैयारी के मामले में सिर्फ वही करना आसान नहीं है, जो आपको करना है या जो छह महीने बाद होना है।

यह एक चुनौती होगी, चाहे आप कोई भी हों और आपने पिछले कुछ सालों में अपना करियर कितना भी अच्छा क्यों न बनाया हो, लेकिन वे चैंपियन खिलाड़ी हैं, इसलिए वे जानते हैं कि उन्हें किस तरह से खेलना है और जब तक वे खेलते हैं, तब तक चैंपियन खिलाड़ियों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है।

आप हर एक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानेंगे कि उन्हें कैसा खेलना चाहिए था या वे कैसा खेल सकते थे।” उन्होंने आगे कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों के साथ मिलकर जो भी हो, उसका जश्न मनाया जाए। आदर्श रूप से, वे 2027 विश्व कप तक खेलना चाहेंगे, क्योंकि ऐसा कुछ (भारत 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता) नहीं हुआ।

हमने 2023 (विश्व कप) का फाइनल देखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम की।” रोहित शर्मा ने कभी वनडे विश्व कप नहीं जीता। ऐसे में वह खुद को एक और मौका देना चाहते हैं, क्योंकि 2019 में वाइस कैप्टन और 2023 में कैप्टन के तौर पर वे ट्रॉफी से चूक गए थे।