Trending

सिनर का विजयी रथ जारी: फ्रेंच ओपन में 15वीं ग्रैंडस्लैम जीत

यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में फ्रांस के आर्थर रिंडरक्नेच पर 6-4, 6-3, 7-5 से जीत से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में अपनी जीत के सिलसिले को 15 मैचों तक पहुंचाया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध की सजा काटने के बाद अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

साभार : गूगल

उन्होंने पिछले साल अमेरिकी ओपन और इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। इटली के इस खिलाड़ी में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं लेकिन फ्रेंच ओपन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचना था।

इस बीच महिला वर्ग में नाओमी ओसाका का सफर पहले दौर में ही समाप्त हो गया। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन जापान की इस खिलाड़ी को 10वीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा ने 6-7 (1), 6-1, 6-4 से हराया।